परीक्षा प्रपत्र की तिथि 12 अक्टूबर तक बढ़ी, जालस्थल पर पाठ्यक्रम डालने के निर्देश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर, 01 अक्टूबर। माँ विन्ध्यवासिनी विश्वविद्यालय, मीरजापुर की कुलपति प्रो शोभा गौड़ की अध्यक्षता में परीक्षा से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को लेकर समस्त संकायाध्यक्ष, कुलसचिव और परीक्षा नियंत्रक के साथ बैठक हुई। बैठक में विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में परीक्षा प्रपत्र भरने में आ रही कठिनाइयों पर बिंदुवार चर्चा की गई।

चर्चा के बाद कुलपति ने कुलसचिव एवं परीक्षा नियंत्रक को समस्याओं का तत्काल समाधान कराने तथा परीक्षा प्रपत्र भरने की तिथि 12 अक्टूबर, 2026 तक बढ़ाने के निर्देश दिए। कुलपति ने कुलसचिव को यह भी निर्देश दिया कि विश्वविद्यालय के जालस्थल पर समस्त पाठ्यक्रम डाल दिए जाएं।

कुलसचिव ने कुलपति को अवगत कराया कि महाविद्यालयों की ओर से समर्थ पोर्टल पर प्रवेश की तिथि बढ़ाने का लगातार अनुरोध किया जा रहा है। इस पर कुलपति ने समर्थ पोर्टल पर प्रवेश की तिथि 06 अक्टूबर, 2026 तक विस्तारित करने का निर्देश दिया।

उन्होंने यह भी कहा कि शासन की ओर से निर्गत शैक्षणिक पंचांग सत्र 2026-27 के अनुसार ही परीक्षाएं आयोजित की जाएं।बैठक में कुलपति प्रो शोभा गौड़ के साथ प्रो अशोक सिंह, प्रो भवभूति मिश्र, प्रो गौरी शंकर द्विवेदी, प्रो देवेन्द्र पाण्डेय, प्रो राजमोहन शर्मा, प्रो सूबेदार यादव, कुलसचिव तथा परीक्षा नियंत्रक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई