मीरजापुर 01 अक्टूबर 2026- विंध्य एक्सप्रेस-वे निर्माण हेतु जिलाधिकारी पवन कुमार गंगवार द्वारा गठित क्रय कमेटी की बैठक तहसील चुनार सभाकक्ष में आयोजित की गई।
तहसील चुनार में विंध्य एक्सप्रेस-वे से प्रभावित कुल 35 ग्रामों के काश्तकारों को दर/सर्किल दर के बारे में अवगत कराया गया।
जिसमें सर्किल दर का चार गुना भूमि की प्रकृति के अनुसार मुआवजा दिये जाने व संरचना/भवनों का मूल्यांकन वर्तमान दर पर दिये जाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी वि०/रा० विनोद कुमार सिंह, विशेष भूमि अध्याप्ति अधिकारी/नगर मजिस्ट्रेट अविनाश सिंह, उप जिलाधिकारी चुनार अनेग सिंह, उपनिबंधक चुनार, अभियंता लोक निर्माण विभाग, अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई उपस्थित रहे।








