“वैश्विक शांति की कामना से माँ गंगा की आरती उतारकर जयंती पर बापू और शास्त्रीजी को किया नमन’

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

वैश्विक शांति की कामना से विश्व को अहिंसा का मार्ग दिखाने वाले महामानव महात्मा गांधी जी व जय जवान जय किसान का नारा बुलंद करने वाले लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती पर मां गंगा की आरती उतारकर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया गया।

सामने घाट पर गंगा तट की स्वच्छता करके नमामि गंगे ने संदेश दिया कि स्वच्छता ही बापू को दी जाने वाली सबसे सुंदर श्रद्धांजलि है।

नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में गंगा किनारे की सफाई करके स्वच्छता अभियान और पर्यावरण संरक्षण में जनता की अधिक भागीदारी का आह्वान किया गया।

देश की ‘स्वच्छता से सेवा’ का संदेश देकर युवाओं के नेतृत्व वाली स्वच्छता पहल पर जोर दिया गया । महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री जी की तस्वीर लेकर तिरंगे के साथ मां गंगा की आरती उतारी गई।

पर्यावरण संरक्षण, प्रकृति के संतुलन का सम्मान करने और जैव विविधता की रक्षा करने का आह्वान करते हुए गंगा सेवक राजेश शुक्ला ने कहा कि पूज्य बापू ने हमें जीवन के कई मार्गदर्शक सिद्धांत दिए हैं स्वच्छता उनमें से एक है । वास्तव में, स्वच्छता ही बापू को दी जाने वाली सबसे सुंदर श्रद्धांजलि है।

सत्य, अहिंसा एवं प्रेम का संदेश देता ‘बापू’ का जीवन हमें निरंतर प्रेरणा और मार्गदर्शन प्रदान करता है। कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का मुख्य संदेश सादगी, ईमानदारी, राष्ट्रसेवा और “जय जवान, जय किसान” के जरिए देश की एकता और आत्मनिर्भरता का था।

आयोजन के दौरान नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला , सुभाष श्रीवास्तव, प्रमोद कुमार पाण्डेय, लल्लन पाण्डेय, महेंद्र तिवारी विनोद सिंह, बालाजी मिश्रा, राम सिंह , राजकपूर, कृष्णानंद, आशीष कुमार राय, केदारनाथ त्रिपाठी, एवं सैकड़ों नागरिक शामिल हुए।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई