वाराणसी
दिनांक 02.10.2026 को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर रिजर्व पुलिस लाइन, कमिश्नरेट वाराणसी में पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा दोनों महापुरुषों के चित्र पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा-सुमन अर्पित कर उन्हें नमन किया गया।

इस अवसर पर पुलिस आयुक्त ने उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए महात्मा गांधी जी के सत्य, अहिंसा, स्वच्छता एवं राष्ट्रसेवा के आदर्शों तथा लाल बहादुर शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा, अनुशासन एवं देश के प्रति समर्पण जैसे जीवन मूल्यों पर प्रकाश डाला।
उन्होंने कहा कि दोनों महापुरुषों का जीवन हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है और उनके आदर्शों को अपने आचरण एवं कर्तव्यों में आत्मसात करना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। गांधीजी के स्वच्छता संदेश को जन-जन तक पहुंचाने एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण के उद्देश्य से समस्त पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को “स्वच्छता की शपथ” दिलाई गई।
कार्यक्रम के दौरान चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा, पुलिस उपायुक्त लाइन्स गौरव बंशवाल, पुलिस उपायुक्त वरूणा जोन राजेश पाण्डेय, पुलिस उपायुक्त यातायात अनिल यादव, पुलिस उपायुक्त मुख्यालय एवं अपराध विनीत भटनागर, अपर पुलिस उपायुक्त लाइन्स वैभव बांगर, सहायक पुलिस आयुक्त लाइन शुभम जैन सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।







