आईजीआरएस में पिंडरा तहसील जिले में अव्वल, प्रदेश में 16वीं रैंक

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पिंडरा

जनसुनवाई पोर्टल (आईजीआरएस) पर प्राप्त शिकायतों के निस्तारण में पिंडरा तहसील ने वाराणसी जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है। जारी मूल्यांकन में पिंडरा तहसील को 95 प्रतिशत अंक मिले हैं, जबकि प्रदेश स्तर पर 16वीं रैंक प्राप्त हुई है।

शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के आधार पर पिंडरा का प्रदर्शन जिले की अन्य तहसीलों से बेहतर रहा। रैंकिंग में राजातालाब तहसील 92 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे और सदर तहसील 78 प्रतिशत अंकों के साथ तीसरे स्थान पर रही।

एसडीएम कुंदन राज सिंह ने कहा कि आईजीआरएस की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण प्राथमिकता है। जिले में प्रथम और प्रदेश में 16वीं रैंक पूरी टीम के सामूहिक प्रयास का परिणाम है।

 

रिपोर्ट – जगदीश शुक्ला

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई