आयुष चिकित्सकों ने राज्य सभा सांसद को सौंपा ज्ञापन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/कंदवा

आयुष डाक्टर्स वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा मानदेय विसंगतियों को दूर करने के संबंध मे राज्य सभा सांसद साधना सिंह को ज्ञापन सौंपा गया। एम बी बी एस के समान मानदेय दिए जाने की मांग है।

आयुष चिकित्सकों ने बताया कि 2009-10 मे एम बी बी एस व आयुष चिकित्सकों का वेतन,मानदेय बराबर था लेकिन अब काफी अंतर आ चुका है जिसको दूर करने की मांग है।

बताया कि राज्य सभा सांसद से मिलकर आयुष चिकित्सक के मानदेय विसंगति दूर किए जाने के संबंध मे वार्ता किया गया। तत्पश्चात राज्य सभा सांसद ने मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश को वेतन विसंगति के संदर्भ मे अवगत कराने हुए समाधान का आश्वासन दिया गया।

इस अवसर पर डॉ. श्री प्रकाश त्यागी , डॉ मनोज कुमार सिंह, डॉ. अवनीश कुमार सिंह,डाक्टर कुसुम, डॉ. रजनीश सिंह सहित अऩ्य मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई