सीतामढ़ी चौराहे से सेमराधनाथ धाम तक सड़क चौड़ीकरण के बीच पुलिया बनी परेशानी का कारण

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

भदोही

सीतामढ़ी चौराहे से सेमराधनाथ धाम तक सड़क चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। सड़क निर्माण के दौरान नारेपार ग्राम सभा की ब्राह्मण बस्ती में मुख्य सड़क से जुड़ने वाले खड़ंजा मार्ग पर पुलिया डाल दी गई है।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया के निर्माण के बाद रास्ता खराब हो गया है और आवागमन में काफी परेशानी हो रही है

ग्रामीणों के अनुसार पुलिया सही स्थान पर नहीं होने के कारण विशेष रूप से चार पहिया वाहनों को निकलने में दिक्कत हो रही है। ग्रामीणों की मांग है कि पुलिया को उचित स्थान पर साइड में कराया जाए और रास्ते को सुचारू रूप से आवागमन योग्य बनाया जाए।

ग्रामीणों ने बताया कि इस संबंध में ठेकेदार से भी बातचीत की गई। ठेकेदार द्वारा बताया गया कि उक्त स्थान पर पुलिया की आवश्यकता नहीं थी, लेकिन इसके बावजूद पुलिया डाल दी गई।

ग्रामीणों का कहना है कि पुलिया डाले जाने के बाद से रास्ते की समस्या बनी हुई है और अभी तक इसका उचित सुधार नहीं हो पाया है।

ग्रामीण अजय तिवारी, संतोष तिवारी, महेश तिवारी, योगेश तिवारी, शिवांक, अनमोल, शुभम सहित अन्य लोगों ने संबंधित अधिकारियों से जल्द से जल्द समस्या का समाधान कराने की मांग की है।

ग्रामीणों ने मुख्यमंत्री एवं जिलाधिकारी से निवेदन किया है कि मामले का संज्ञान लेकर संबंधित विभाग को निर्देशित किया जाए और पुलिया एवं लिंक मार्ग की समस्या को जल्द दूर कराया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि एक तरफ लोगों की सुविधा के लिए सीतामढ़ी चौराहे से सेमराधनाथ धाम तक सड़क चौड़ीकरण कराया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर मुख्य सड़क से जुड़ी बस्तियों के लिंक मार्ग पर ध्यान नहीं दिए जाने से लोगों को परेशानी हो रही है।

ग्रामीणों ने मांग की है कि रास्ते को इस तरह दुरुस्त कराया जाए कि स्थानीय लोगों के साथ-साथ बाबा सेमराधनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को भी आवागमन में परेशानी न हो।

 

रिपोर्ट – विजय तिवारी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई