काशी/ विश्व हिंदू परिषद काशी द्वारा श्री राम जन्मभूमि आंदोलन के नायक हिंदू हृदय सम्राट श्रद्धेय अशोक सिंहल की 100वीं जयंती मणिकर्णिका घाट स्थित सिद्ध पीठ नरसिंह मठ में वेद भगवान के पूजन के साथ मनाई गई!कार्यक्रम का प्रारंभ वैदिक मंगलाचरण, दीप प्रज्वलन तथा अशोक सिंहल के चित्र पर माल्यार्पण से हुआ
तत्पश्चात वेदों के प्रचार प्रसार तथा उल्लेखनीय सेवा में योगदान देने वाले काशी के पांच गणमान्य नागरिकों को सर्व सुमित सर्राफ, सौरव मिश्रा, सुरेश जायसवाल, राष्ट्रवादी सौरभ, दीपक खन्ना को वेद सेवक सम्मान से सम्मानित किया गया!
जयंती के मुख्य स्थित राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ पूर्व उत्तर प्रदेश के क्षेत्र सेवा प्रमुख श्रीमान युद्धवीर जी थे तथा अध्यक्षता ऋषिकेश मनोकामना हनुमान मंदिर महंत एवं महामंडलेश्वर डॉ रामेश्वर दास जी श्री वैष्णव ने किया
अतिथि के रूप में विश्व हिंदू परिषद काशी प्रांत के सह मंत्री सत्य प्रकाश सिंह एवं काशी प्रांत की मातृशक्ति अध्यक्ष अनीता सिंह थी! संचालन श्याम सुंदर सिंह एवं हरि कृष्ण दास गुजराती ने किया!
अतिथि परिचय विजय चौधरी ने कराया!
इस अवसर पर सर्वश्री चंद्र मोहन (वरिष्ठ प्रचारकRSS), सत्यनारायण पीपलवा , कनक लता मिश्रा (पार्षद- बिंदु माधव )संजय विश्वंभरी (पार्षद -काल भैरव) बबलू सेठ, अमित चौरसिया, साहिल गुप्ता, समर्थ केसरी, रजनीश अग्रवाल, प्रभात मल्होत्रा, निखिल त्रिपाठी, रमेश सिंह (कुटुंब प्रबोधन, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ) सुनील शर्मा (समरसता प्रमुख) डॉ यशोवर्धन त्रिपाठी सहित सैकड़ो की संख्या में नागरिक एवं वेदपाठी उपस्थित थे
अतिथियों का स्वागत सर्व राजेश मिश्रा (अध्यक्ष- विश्व हिंदू परिषद, काशी उत्तर), विकास मेहरा, विनोद जिला संगठन मंत्री काशी दक्षिण, विकल्प कुमार जिला संगठन मंत्री काशी उत्तर, शिव प्रकाश गुप्ता, डॉ विनय ,ज्योतिषाचार्य बिट्टू झा ,नितिन शुक्ला, गौरव वाही, दिनेश भारद्वाज, डॉ राजवंश जायसवाल, राजेश पांडेय, कमल कुमार सिंह आदि लोगों ने किया धन्यवाद प्रकाश श्री परशुराम उपाध्याय ने किया!कार्यक्रम के अंत में ध्येय वाक्य अशोक सिंघल जी की अंतिम इच्छा- -घर-घर पहुंचे वैदिक शिक्षा का सभी ने संकल्प लिया! समापन शांति पाठ के साथ हुआ!







