थाना राजातालाब पुलिस ने वारंटी अभियुक्त को किया गिरफ्तार, घर से दबोचा गया काजू राजभर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी –वाराणसी कमिश्नरेट के गोमती ज़ोन अंतर्गत थाना राजातालाब पुलिस ने आज एक बड़ी कार्रवाई करते हुए न्यायालय के वारंट से संबंधित एक वांछित वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। पुलिस की इस कार्रवाई से अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, थाना राजातालाब पुलिस मुकदमे (मु0अ0सं0 308/2020) से जुड़े फरार वारंटी की तलाश में जुटी हुई थी।

इसी दौरान मुखबिर की सूचना और तकनीकी सर्विलांस के आधार पर अभियुक्त काजू राजभर (पुत्र सूर्यबली) को उसके पैतृक निवास ग्राम देऊरा नई बस्ती, थाना राजातालाब से गिरफ्तार कर लिया गया। पकड़े गए अभियुक्त की उम्र करीब 21 वर्ष है।पुलिस ने बताया कि गिरफ्तारी के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय और राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पूरी तरह से पालन किया गया है। साथ ही,

नियमानुसार अभियुक्त के परिजनों को दूरभाष के माध्यम से उसकी गिरफ्तारी की सूचना दे दी गई थी। गिरफ्तार किए गए वारंटी अभियुक्त के विरुद्ध विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए उसे न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने के लिए भेज दिया गया है।गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम मे उ0नि0 सुनील कुमार (चौकी प्रभारी मातलदेई,थाना राजातालाब),काँ0 देवानन्द (थाना राजातालाब) रहे |

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी


Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई