पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ का त्रैमासिक अधिवेशन कम्पोजिट विद्यालय माधोपुर मे सम्पन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

उत्तर प्रदेशीय जूनियर हाई स्कूल (पूर्व माध्यमिक) शिक्षक संघ शाखा जनपद वाराणसी की ब्लॉक इकाई काशी विद्यापीठ वाराणसी का त्रैमासिक अधिवेशन/ निर्वाचन कम्पोजिट स्कूल माधोपुर कोट में रविवार को संपन्न हुआ। सभी पद हेतु एक-एक नामांकन पत्र प्राप्त हुए। ऐसी स्थिति में सभी पदों पर निर्विरोध निर्वाचन सकुशल संपन्न हुआ।

नव निर्वाचित इकाई कार्यकारिणी में ब्लाक अध्यक्ष- रविंद्र कुमार सिंह, मंत्री- प्रभात रंजन सिनहा, कोषाध्यक्ष- संजय कुमार सोनी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष- महेंद्र प्रसाद, उपाध्यक्ष- वीरेंद्र कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, मीरा सिंह, संयुक्त मंत्री- मीरा देवी, जागृति भारद्वाज, अर्चना त्रिपाठी, ऑडिटर- हर्षित कुमार श्रीवास्तव,आय व्यय निरीक्षक- अजय प्रकाश निर्विरोध निर्वाचित हुए।

यह निर्वाचन जिला कार्यकारिणी द्वारा नामित पर्यवेक्षक गण उपाध्यक्ष सकल नारायण सिंह तथा ब्लाक मंत्री सेवापुरी शशिकान्त दूबे के निर्देशन में सकुशल सम्पन्न हुआ।मुख्य अतिथि के रूप में जनपदीय महामंत्री रविन्द्र नाथ यादव उपस्थित रहे। उन्होंने सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाया। तत्पश्चात सभी शिक्षकों ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी।इस निर्वाचन की अध्यक्षता मीरा देवी ने किया

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई