वाराणसी के प्रसिद्ध हथुआ मार्केट के प्रीमियर बॉयज़ क्लब की दुर्गा पूजा इस बार बेहद खास होने जा रही है। 51वें वर्ष में पंडाल को कंबोडिया के प्राचीन और विश्वविख्यात अंगकोर वाट मंदिर की स्थापत्य कला से प्रेरित किया जा रहा है।
भव्य शिखर, आकर्षक नक्काशी और शानदार लाइटिंग के बीच विराजेंगी माँ दुर्गा। यानी इस बार हथुआ मार्केट में दिखेगा अंगकोर की भव्यता, काशी की चेतना और शक्ति-आराधना का अद्भुत संगम।







