कैंट पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म करने वाले एक अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वांछित व फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे हैं अभियान के दौरान एसीपी कैंट प्रज्ञा पाठक के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक कैण्ट राज किशोर पाण्डेय की पुलिस टीम द्वारा नाबालिग किशोरी (14 वर्ष) के साथ दुष्कर्म करने वाले अभियुक्त शिवम राम उर्फ राहुल गौड़ पुत्र देवनाथ गौड़ निवासी एसएफ गायत्री नगर कॉलोनी पाण्डेयपुर को रविवार प्रात: कैण्ट परिसर गेट के पास से गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त के संबंध में प्रभारी निरीक्षक कैंट राज किशोर पाण्डेय द्वारा बताया गया कि 26 सितंबर 2026 को पीड़िता द्वारा वादिनी की नाबालिग पुत्री (उम्र 14 वर्ष) को धमकी देकर ले जाने व दुष्कर्म करने के सम्बन्ध में तहरीर दिया गया था। जिसके सम्बन्ध में गठित पुलिस टीम द्वारा रविवार को कैण्ट परिसर गेट के पास से अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया।

गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को भा0द0वि0 की‌ धारा 65(1),137 (2),351(2) व 3,4(2) बीएनएस के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक हैं राज किशोर पाण्डेय, उ0नि0 राम केवल यादव,का0विकास कुमार आदि शामिल रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई