सकलडीहा। जनपद चंदौली में शराब की बिक्री एवं सेवन पर रोक लगाने की मांग को लेकर क्षेत्रवासी अखिल पाण्डेय ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर शराबबंदी लागू करने की मांग की है। पत्र में कहा गया है कि क्षेत्र में शराब की बिक्री और सेवन बढ़ने से घरेलू हिंसा, अपराध, युवाओं पर दुष्प्रभाव, सामाजिक हानि तथा आर्थिक परेशानियां बढ़ रही हैं।
पत्र में आरोप लगाया गया कि शराब के नशे में कई लोग परिवार के साथ मारपीट करते हैं। वहीं चोरी, गाली-गलौज और आपसी विवाद जैसी घटनाओं में भी वृद्धि देखने को मिल रही है। शराब की लत का असर युवाओं के साथ-साथ नाबालिग बच्चों पर भी पड़ने की बात कही गई है।
क्षेत्रवासियों ने कहा कि शराब पर अत्यधिक खर्च होने के कारण कई परिवारों की आर्थिक स्थिति प्रभावित हो रही है। बच्चों की शिक्षा और परिवार की मूलभूत जरूरतें भी प्रभावित होती हैं। पत्र के माध्यम से सरकार से जनहित को ध्यान में रखते हुए चंदौली जनपद को शराब मुक्त करने की मांग की गई है।
पत्र में रोजगार के अवसर बढ़ाने, शिक्षा की बेहतर व्यवस्था तथा गरीब परिवारों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की भी मांग की गई। साथ ही चेतावनी दी गई कि यदि शराबबंदी की मांग पर गंभीरता से विचार नहीं किया गया तो क्षेत्रवासी आगे आंदोलन एवं धरना-प्रदर्शन करने के लिए बाध्य होंगे। क्षेत्रवासियों ने कहा— शराब बंद हो, विद्यालय खुलें, ताकि युवाओं का भविष्य सुरक्षित हो सक










Users Today : 62
Users This Year : 29110
Total Users : 41703
Views Today : 106
Total views : 80498