गहमर (ग़ाज़ीपुर ) कोतवाली क्षेत्र के बारा गांव की रहने वाली आफिया जमाल को विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप में हिस्सा लेने से पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुभकामनाएं दीं।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

अखिलेश यादव ने उनसे मुलाकात की और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए सफलता का आशीर्वाद दिया।

आफिया जमाल विश्व जिमनास्टिक चैंपियनशिप में देश का प्रतिनिधित्व करने जा रही हैं। इसे लेकर क्षेत्र के लोगों में भी काफी उत्साह है। ग्रामीणों ने उम्मीद जताई कि वह अंतरराष्ट्रीय मंच पर शानदार प्रदर्शन कर क्षेत्र और देश का नाम रोशन करेंगी। अखिलेश यादव से मुलाकात के दौरान आफिया जमाल ने भी उनका आभार जताया।

इस मौके पर प्रोफेसर और सामाजिक कार्यकर्ता तुफैल खान, साथ ही एमएलसी और पूर्व मंत्री रामवृक्ष यादव भी मौजूद थे। सभी ने आफिया जमाल के उज्ज्वल भविष्य और प्रतियोगिता में सफलता की कामना की। मुलाकात के दौरान खेल को लेकर भी चर्चा हुई।

परिजनों और क्षेत्रवासियों ने कहा कि विश्व चैंपियनशिप जैसे अंतरराष्ट्रीय मंच पर पहुंचना उनके क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। आफिया जमाल को रवाना होने से पहले मिली इन शुभकामनाओं से उनका उत्साह भी बढ़ा है।

 

रिपोर्ट विकास सिंह

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई