सिगरा में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, पेइंग गेस्ट हाउस और बस सर्विस की आड़ में चल रहा था देह व्यापार, संचालक समेत 3 गिरफ्तार, 4 महिलाएं भी पकड़ी गई

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

कमिश्नरेट पुलिस ने थाना सिगरा क्षेत्र में अनैतिक देह व्यापार के एक बड़े रैकेट का भंडाफोड़ किया है। पिलर नंबर 50 के सामने टवेरा गली स्थित यादव पेइंग गेस्ट हाउस और भोले शंकर बस सर्विस की आड़ में लंबे समय से देह व्यापार संचालित किया जा रहा था।

पुलिस आयुक्त के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत DCP काशी जोन के निर्देशन, ADCP काशी के पर्यवेक्षण और ACP चेतगंज के कुशल नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।

मुखबिर की सूचना पर छापेमारी
दिनांक 20/09/2026 को ACP चेतगंज जुआ, सट्टा, देह व्यापार और हुक्का बार के विरुद्ध क्षेत्र में भ्रमण पर थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कैंट पिलर नंबर 50 के सामने टवेरा गली में हिमांशु प्रजापति के मकान में बने यादव पेइंग गेस्ट हाउस में राजेश यादव द्वारा भोली-भाली लड़कियों और महिलाओं को काम का लालच देकर देह व्यापार कराया जा रहा है और ग्राहकों से पैसे वसूले जा रहे हैं।

सूचना पर ACP चेतगंज ने प्रभारी निरीक्षक सिगरा को फोर्स के साथ मौके पर बुलाया। छापेमारी में मुखबिर की सूचना सही पाई गई।

3 गिरफ्तार, 4 महिलाएं बरामद
मौके से पुलिस ने सह-अभियुक्त अभिषेक यादव (26 वर्ष) पुत्र अर्जुन सिंह यादव, निवासी गोपुर सराय, गोकुल, थाना जमानिया, गाजीपुर को गिरफ्तार किया है। साथ ही मौके से 2 ग्राहकों को भी हिरासत में लिया गया है तथा 4 पीड़ित लड़कियों/महिलाओं को बरामद कर नियमानुसार सुरक्षित किया गया है।

मुख्य संचालक राजेश यादव मौके से फरार है, उसकी तलाश की जा रही है। इस संबंध में थाना सिगरा पर मु.अ.स. 0403/2026 धारा 3,4,5,7 अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।

बरामदगी
पुलिस ने मौके से 07 मोबाइल फोन, 3800 रुपये नगद, 06 पैकेट कंडोम, 04 यूज्ड रैपर और 02 रजिस्टर बरामद किए हैं।कार्रवाई करने वाली टीम प्रभारी निरीक्षक शिवाकांत मिश्र के नेतृत्व में चौकी प्रभारी विद्यापीठ पार्थ तिवारी, उ.नि. प्रशांत कुमार बंधु, हे.का. जितेंद्र सिंह, का. गोविंद कुमार, का. एजाज हुसैन, का. अवनीश यादव, आरक्षी पवन गोंड, यशवंत कुमार सिंह, रवि कुमार और महिला आरक्षी महिमा तिवारी, निक्की राय, प्रिया गोंड, श्वेता सरोज शामिल रहीं।

 

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई