नगर पालिका मिर्जापुर में शासन की टीम ने किया निरीक्षण,महावीर पार्क में चला स्वच्छता अभियान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

राज्य मिशन निदेशक के निर्देशानुसार स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के अंतर्गत शासन स्तर के अधिकारियों की टीम ने गुरुवार,19 सितंबर को नगर पालिका परिषद मीरजापुर में विभिन्न स्वच्छता एवं विकास कार्यों का निरीक्षण किया। टीम ने नगर में ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, सरदार पटेल चौराहा सुंदरीकरण, एमआरएफ सेंटर, डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन, फोर-बिन सेग्रीगेशन, पब्लिक टॉयलेट तथा सीटीयू प्वाइंट का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने स्वच्छता व्यवस्था की जमीनी स्थिति को देखा और संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों से व्यवस्थाओं की जानकारी ली। साथ ही कूड़े के पृथक्करण, नियमित कूड़ा उठान एवं ठोस अपशिष्ट के बेहतर प्रबंधन को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।इसके बाद स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत घोड़े शहीद स्थित महावीर पार्क में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

अभियान के दौरान पार्क की साफ-सफाई कराते हुए स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाया गया।इस दौरान उपस्थित लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करते हुए ‘स्वच्छता ही सेवा’ और ‘सेवा ही संकल्प’ के संदेश के बारे में जानकारी दी गई। लोगों से अपने आसपास के क्षेत्रों को स्वच्छ रखने और स्वच्छता अभियानों में सक्रिय भागीदारी करने की अपील की गई।

कार्यक्रम में शासन स्तर से स्वच्छ भारत मिशन नगरीय के सहायक अभियंता शिवम सिंह,एम एंड ई गौरव पांडेय,डिविजनल अधिकारी सूर्यप्रकाश यादव,डीपीएम संजय सिंह सहित नगर पालिका परिषद मीरजापुर की टीम से सीएसआई मनोज सेठ,एसबीएम टीम, आईईसी टीम तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई