चंदौली में IPS अफसरों का तबादला, अनंत चंद्रशेखर जौनपुर भेजे गए

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली

जिले के अपर पुलिस अधीक्षक (ASP) अनंत चंद्रशेखर का तबादला कर दिया गया है। शासन स्तर से जारी तबादला सूची के अनुसार अब उन्हें जौनपुर का पुलिस अधीक्षक नगर (SP City) बनाया गया है।

वहीं विक्रम दहिया को चंदौली का नया अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है। विक्रम दहिया इससे पहले पीलीभीत में अपर पुलिस अधीक्षक के पद पर तैनात थे।

अनंत चंद्रशेखर के स्थानांतरण के बाद अब चंदौली में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण की जिम्मेदारी नए एएसपी विक्रम दहिया संभालेंगे।

चंदौली पुलिस महकमे में हुए इस बदलाव को लेकर अब नए एएसपी की कार्यशैली और प्राथमिकताओं पर लोगों की नजर रहेगी।

 

रिपोर्ट ईशान मिल्की

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई