थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस की त्वरित कार्यवाही से गुम मोबाइल बरामद कर मोबाइल स्वामी को किया गया सुपुर्द।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी के निर्देशन में, पुलिस उपायुक्त वरुणा जोन कमिश्नरेट वाराणसी के मार्गदर्शन एवं सहायक पुलिस आयुक्त के पर्यवेक्षण में थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए गुम हुए मोबाइल फोन को बरामद कर उसके स्वामी को सकुशल सुपुर्द किया गया।

*घटना का विवरण–*

दिनांक 19.09.2026 को राजकुमार सिंह पुत्र स्व0 जगरनाथ सिंह, निवासी 6/112 टी0पी0 नगर फेस-1, अकथा, थाना लालपुर पाण्डेयपुर, वाराणसी द्वारा थाना उपस्थित होकर प्रार्थना पत्र के माध्यम से अवगत कराया गया कि दिनांक 19.09.2026 को प्रातः करीब 10:25 बजे कॉलोनी में आए एक अज्ञात ठेले पर उनका मोबाइल फोन छूट गया है।

उक्त प्रार्थना पत्र पर थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस द्वारा तत्काल संज्ञान लेते हुए गुम मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु आवश्यक कार्यवाही प्रारम्भ की गई। पुलिस टीम द्वारा त्वरित पतारसी-सुरागरसी, स्थानीय स्तर पर पूछताछ एवं उपलब्ध तकनीकी माध्यमों से मोबाइल फोन की तलाश की गई। पुलिस की त्वरित कार्यवाही के फलस्वरूप करीब 20 मिनट के अल्प समय में गुम मोबाइल फोन को सकुशल बरामद कर लिया गया।

बरामद मोबाइल की पहचान एवं स्वामित्व की पुष्टि के उपरान्त नियमानुसार मोबाइल स्वामी के सुपुर्द किया गया।

मोबाइल फोन सकुशल प्राप्त होने पर राजकुमार सिंह द्वारा थाना लालपुर पाण्डेयपुर पुलिस की त्वरित एवं सराहनीय कार्यवाही की प्रशंसा करते हुए पुलिस का आभार व्यक्त किया गया।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई