वाराणसी/राजातालाब रेलवे फाटक पर पुलिस की सक्रियता और मुस्तैदी के चलते शुक्रवार को यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रही। रेलवे फाटक होने के कारण इस क्षेत्र में जाम की समस्या अक्सर बनी रहती है।फाटक बंद होने के दौरान वाहनों का दबाव बढ़ने से यदि मौके पर पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और उचित यातायात प्रबंधन न हो,तो आम राहगीरों एवं वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।ऐसे में पुलिस की सक्रिय मौजूदगी यातायात व्यवस्था को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
इसी क्रम में सब उपनिरीक्षक कमल किशोर दुबे एवं कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह की सक्रियता और सजगता के चलते शुक्रवार को राजातालाब रेलवे फाटक से पुलिस चौकी कस्बा तक तथा जमुनि रोड की तरफ से आने वाले मार्ग पर जाम की स्थिति उत्पन्न नहीं हुई। दोनों पुलिसकर्मी मौके पर लगातार सक्रिय रहे और वाहनों के आवागमन पर नजर रखते हुए यातायात को व्यवस्थित ढंग से संचालित कराते सब इंस्पेक्टर कमल किशोर दुबे की विशेष मुस्तैदी देखने को मिली।
उन्होंने यातायात व्यवस्था पर लगातार नजर बनाए रखी और वाहनों के सुचारू आवागमन के लिए आवश्यकतानुसार व्यवस्था संभाली।वहीं कांस्टेबल आलोक कुमार सिंह ने भी पूरी तत्परता के साथ सहयोग किया।दोनों पुलिसकर्मियों की सजगता से रेलवे फाटक के आसपास यातायात का दबाव नियंत्रित रहा और आम लोगों को जाम की परेशानी से राहत मिली।
राजातालाब जैसे व्यस्त रेलवे फाटक क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को व्यवस्थित बनाए रखने के लिए पुलिस की ऐसी सक्रियता आमजन के लिए काफी राहत देने वाली साबित होती है।स्थानीय लोगों ने भी पुलिसकर्मियों की मुस्तैदी और जिम्मेदारी के साथ किए गए ड्यूटी निर्वहन की सराहना की।रहे।







