अपना दल कमेरावादी का सेवापुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन में 2027 की चुनाव तैयारी पर जोर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

राजातालाब।अपना दल कमेरावादी पार्टी द्वारा शुक्रवार को राजातालाब स्थित संपूर्णा लान में आयोजित सेवापुरी विधानसभा कार्यकर्ता सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि सिराथू विधायक डॉ. पल्लवी पटेल ने संस्थापक यश:कायी डॉ. सोनेलाल पटेल के चित्र पर माल्यार्पण कर किया। कार्यकर्ताओं ने अतिथियों का माल्यार्पण व स्मृति चिन्ह देकर स्वागत किया।मुख्य अतिथि डॉ. पल्लवी पटेल ने कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ एवं जान होते हैं।

उन्होंने आगामी 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर अभी से जुटने तथा कार्यकर्ता बूथ स्तर पर डॉ. सोनेलाल पटेल के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं। 2027 का चुनाव सामाजिक न्याय और वंचितों के हक की लड़ाई है, इसके लिए सेवापुरी विधानसभा से ही मजबूत संदेश देना होगा। संगठन को मजबूत कर हम विरोधियों को करारा जवाब देंगे और अपना दल कमेरावादी निर्णायक भूमिका में रहेगा।

योगीराज पटेल ने संचालन करते हुए कहा कि संगठन तेजी से विस्तार कर रहा है और कार्यकर्ताओं की मेहनत 2027 में रंग लाएगी। सम्मेलन में जिलाध्यक्ष संजय पटेल, विधानसभा प्रभारी योगीराज पटेल, रामलाल पटेल, राधेश्याम पटेल, राजेश पटेल, अभय पटेल, राजेश टाइगर,

संजय पटेल, भैया लाल पटेल, गगन प्रकाश यादव, पंकज सेठ, राजा हाशमी, गणेश शर्मा, सेवालाल, वीरेंद्र पटेल, विवेक पटेल, अजय कुमार, प्रभुनारायण पटेल, अनीता पटेल, ओमप्रकाश पटेल, प्रीति पटेल, मनोज पटेल सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई