जनगणना-2027 के द्वितीय चरण को लेकर कलेक्ट्रेट में दो दिवसीय प्रशिक्षण संपन्न

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चंदौली/दिनांक 18 सितम्बर, 2026

कलेक्ट्रेट सभागार में 17 एवं 18 सितंबर को आयोजित दो दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हुआ। जिलाधिकारी एवं प्रमुख जनगणना अधिकारी चंद्र मोहन गर्ग की अध्यक्षता में जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की समीक्षा बैठक सह प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

बैठक में जनगणना-2027 के द्वितीय चरण—’जनसंख्या की गणना’ (Population Enumeration) की तैयारियों को लेकर अधिकारियों एवं सहायकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक एवं प्रशिक्षण के दौरान डीएम चंद्र मोहन गर्ग ने स्पष्ट किया कि जनगणना राष्ट्रीय महत्व का अत्यंत संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण कार्य है। इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उन्होंने निर्देश देते हुए कहा कि सभी चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक एवं गणना सहायक फील्ड में पूरी पारदर्शिता और शुद्धता के साथ डेटा संकलित करें।निर्धारित समय सीमा के भीतर द्वितीय चरण के सभी मानकों और प्रारूपों को पूरा किया जाए। प्रशिक्षण में सीखी गई बारीकियों को धरातल पर सही ढंग से लागू किया जाए ताकि गणना के दौरान कोई तकनीकी या व्यावहारिक समस्या न आए।

कार्यक्रम में अपर जिलाधिकारी (वित्त एवं राजस्व) राजेश कुमार, समस्त चार्ज अधिकारी, खंड शिक्षा अधिकारी, जिला स्तरीय एवं चार्ज स्तरीय अधिकारी, तथा समस्त तकनीकी व जनगणना सहायक उपस्थित रहे। जिला प्रभारी द्वारा सभी अधिकारियों और कर्मियों को जनगणना के मानकों, तकनीकी ऐप्स और रिपोर्टिंग प्रक्रियाओं का गहन प्रशिक्षण दिया गया।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई