वाराणसी–
पुलिस आयुक्त द्वारा अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना सिगरा पुलिस ने 213 पाउच व बोतल अवैध अंग्रेजी शराब के साथ 2 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस उपायुक्त काशी जोन, अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी व सहायक पुलिस आयुक्त चेतगंज के नेतृत्व में थाना सिगरा पुलिस ने मु0अ0सं0 0402/2026 धारा 60 आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए रेलवे ओवर ब्रिज लहरतारा के नीचे यू-टर्न के पास से दोनों को पकड़ा गिरफ्तार अभियुक्त चन्दन कुमार निवासी बैरी चक, थाना मसौरी, पटना बिहार ,राहुल कुमार निवासी बाढ़ पोतमा, थाना बाढ़, पटना (बिहार) बरामदगी (कुल करीब 75 लीटर) -150 पाउच 8 PM अंग्रेजी शराब 180 एमएल प्रति पाउच 43 बोतल रॉयल स्टैग 750 प्रति बोतल 20 बोतल ब्लेंडर प्राइड 750 प्रति बोतल
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक शिवाकान्त मिश्र, उ0नि0 पार्थ तिवारी, का0 राहुल सिंह और का0 संग्राम शामिल रहे।
पुलिस द्वारा आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।







