डकैती में शामिल 01 अभियुक्त पुलिस मुठभेड़ में घायल/गिरफ्तार, लूट की नकदी व सोने के आभूषण सहित अवैध पिस्टल बरामद

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 17.09.2026 को थाना विन्ध्यनगर, जनपद सिंगरौली (मध्य प्रदेश) क्षेत्रान्तर्गत बजरंग कॉम्प्लेक्स, जयंत स्थित कंचन ज्वैलर्स की दुकान में 06 बदमाश पिस्टल एवं कट्टा लेकर पहुंचे। बदमाशों द्वारा दुकान संचालक एवं मौजूद लोगों को हथियार दिखाकर धमकाते हुए मोबाइल फोन छीन लिए गए तथा दुकान से सोने व चांदी के आभूषण एवं नकद लूट लिए गए।
घटना के दौरान बदमाशों को रोकने का प्रयास करने पर उनके द्वारा फायरिंग की गई, जिसमें दुकान संचालक के सिर में छर्रे लगने से चोट आई तथा एक व्यक्ति के हाथ की कलाई में गोली लगी। घटना के बाद बदमाश मोटरसाइकिलों से मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक सोनभद्र अभिषेक वर्मा के निर्देश में सोनभद्र पुलिस द्वारा सीमावर्ती क्षेत्रों में संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग करते हुए अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं लूटे गए माल की बरामदगी हेतु प्रभावी कार्रवाई की जा रही थी।
इसी क्रम में दिनांक 18.09.2026 को प्रात: मुखबिर खास से सूचना प्राप्त हुई कि जयंत, सिंगरौली में सर्राफा की दुकान में हुई डकैती में शामिल 02 व्यक्ति अपाचे मोटरसाइकिल से पिपरी की ओर आने वाले हैं। उक्त सूचना पर क्षेत्राधिकारी पिपरी श्री हर्ष पाण्डेय के नेतृत्व में थाना अनपरा क्षेत्रान्तर्गत बेलवादह पिकनिक स्पॉट मोड़ के आसपास डी-प्लांट रोड, डिबुलगंज में प्रभारी निरीक्षक थाना अनपरा मय पुलिस टीम, प्रभारी निरीक्षक थाना शक्तिनगर मय पुलिस टीम, थानाध्यक्ष थाना पिपरी मय पुलिस टीम एवं प्रभारी निरीक्षक एसओजी सोनभद्र मय पुलिस टीम द्वारा संदिग्ध व्यक्तियों एवं वाहनों की चेकिंग की जा रही थी।
कुछ समय पश्चात अपाचे मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्ध व्यक्ति आते दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा रोकने का प्रयास करने पर दोनों तेज गति से मोटरसाइकिल चलाते हुए पिपरी की ओर भागने लगे। पुलिस टीम द्वारा पीछा किए जाने के दौरान बदमाशों द्वारा पुलिस टीम को लक्ष्य बनाकर जान से मारने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस टीम द्वारा आत्मसमर्पण हेतु चेतावनी दी गई, लेकिन बदमाशों द्वारा पुनः फायरिंग की गई। पुलिस द्वारा आत्मरक्षार्थ नियंत्रित फायरिंग की गई,
जिसमें एक बदमाश रोशन कुमार स्वीपर पुत्र विजय राम, निवासी शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष घायल होकर मौके पर गिर गया, जबकि दूसरा बदमाश राहुल स्वीपर, निवासी स्वीपर बस्ती अनपरा जनपद सोनभद्र जंगल की ओर भागने में सफल रहा। पुलिस टीम द्वारा घेराबंदी कर घायल बदमाश को समय करीब 05:12 बजे गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त के पैर में गोली लगने के कारण उसे उपचार हेतु तत्काल अस्पताल भेजा गया। उक्त घटना के सम्बन्ध में थाना अनपरा पर मु0अ0सं0-191/2026 धारा 109, 317(3) BNS व 3/25/27 Arms Act के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। विधिक कार्यवाही प्रचलित है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण-
रोशन कुमार स्वीपर पुत्र विजय राम, निवासी शक्तिनगर, थाना शक्तिनगर, जनपद सोनभद्र, उम्र करीब 25 वर्ष
पूछताछ में डकैती की घटना एवं प्रयुक्त मोटरसाइकिलों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी

प्रारम्भिक पूछताछ में गिरफ्तार अभियुक्त ने बताया कि दिनांक 17.09.2026 की शाम वह अपने अन्य साथियों के साथ 02 अपाचे मोटरसाइकिलों से कंचन ज्वैलर्स, जयंत, सिंगरौली (मध्य प्रदेश) पहुंचा था। अभियुक्त के अनुसार कुल 06 व्यक्तियों द्वारा दुकान में प्रवेश कर कर्मचारी को गोली मारकर सोने के आभूषण एवं नकदी लूटे गए थे। अभियुक्त द्वारा बताया गया कि डकैती की घटना में प्रयुक्त दोनों अपाचे मोटरसाइकिलें लूटी गई थीं।
इनमें से सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल (अभियुक्त के कब्जे से बरामद
मोटरसाइकिल) दिनांक 13.09.2026 को भवनाथपुर, जनपद गढ़वा (झारखण्ड) से तथा नीले रंग की अपाचे मोटरसाइकिल दिनांक 12.09.2026 को लूटी गई थी। उक्त दोनों मोटरसाइकिलों का प्रयोग कंचन ज्वैलर्स में डकैती की घटना को अंजाम देने में किया गया था। अभियुक्त द्वारा यह भी बताया गया कि डकैती में लूटे गए माल में से उसके हिस्से में प्राप्त ₹50,000/- नकद एवं सोने के आभूषण उसके पास थे, जिन्हें पुलिस द्वारा बरामद कर लिया गया है।
- पूछताछ में घटना में शामिल अन्य अभियुक्तों एवं घटना में प्रयुक्त वाहनों के सम्बन्ध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई है। फरार अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं शेष लूटे गए माल की बरामदगी हेतु पुलिस टीमों द्वारा प्रयास किया जा रहा है।
बरामदगी का विवरण
• 01 अदद अवैध पिस्टल .32 बोर
• 02 अदद खोखा कारतूस .32 बोर
• 01 अदद सोने का टॉप्स
• 01 अदद सोने का कान का सुई-धागा
• 01 अदद सोने का ईयर रिंग
• 01 अदद सोने का मंगलसूत्र का लॉकेट
• 01 अदद की-पैड मोबाइल फोन
• 01 अदद सफेद रंग की अपाचे मोटरसाइकिल, बिना नम्बर प्लेट
• ₹50,000/- नगद
बरामद सोने के आभूषणों पर कंचन ज्वैलर्स के टैग लगे हुए पाए गए।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहास
01. मु0अ0सं0- 144/2021 धारा 147, 148, 149, 323, 324 भादवि थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
02. मु0अ0सं0- 145/2021 धारा 25,4 आयुध अधिनियम थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
03. मु0अ0सं0- 191/2025 धारा 309(4), 317(2) बीएनएस थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
04. मु0अ0सं0- 161/2026 धारा 3(1) उ0प्र0 गैंगेस्टर एक्ट थाना शक्तिनगर जनपद सोनभद्र।
05. मु0अ0सं0- 141/2026 धारा 309(6) बीएनएस थाना भवनाथपुर जिला गढ़वा झारखण्ड।
06. मु0अ0सं0- 134/2026 धारा 303(2) बीएनएस थाना रंका जिला गढ़वा झारखण्ड।
07. मु0अ0सं0- 461/2026 धारा 296(b), 127(2), 115(2), 351(3), 310(2), 311, 109(1), 332(b) बीएनएस व धारा 25(1-A) व 27(1) आयुध अधिनियम थाना विन्ध्यनगर जनपद सिंगरौली मध्य प्रदेश।
गिरफ्तारी/बरामदगी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक प्रणय प्रसून श्रीवास्तव थाना अनपरा मय पुलिस टीम।
2. प्रभारी निरीक्षक सत्येन्द्र राय थाना शक्तिनगर मय पुलिस टीम।
3. प्रभारी निरीक्षक रामस्वरुप वर्मा एसओजी टीम सोनभद्र मय पुलिस टीम।
4. थानाध्यक्ष राजेश जी चौबे थाना पिपरी मय पुलिस टीम।







