मीरजापुर में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के पीए द्वारा कार्यवाहक अध्यक्ष बने अशोक यादव

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

लखनऊ 16 सितंबर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के नीजी सचिव गंगा राम द्वारा जारी एक परिपत्र में एक आश्चर्यजनक नियुक्ति की घोषणा किया गया है। बताते चलें कि राजनीतिक दलों में पदों पर नियुक्त किए जाने के लिए जिला अध्यक्ष के लिए प्रदेश अध्यक्ष अथवा राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा नियुक्तियां किया जाता है। लेकिन एक पत्र आज समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के नीजी सचिव गंगा राम द्वारा जारी किया गया है

जो मीडिया में एक आश्चर्यजनक नियुक्ति घोषित किए जाने से समाजवादी पार्टी के राजनैतिक परिपक्वता पर प्रश्न चिन्ह लगा है। मीरजापुर जिला समाजवादी पार्टी के कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव की नियुक्ति पत्र की घोषणा करते हुए राष्ट्रीय अध्यक्ष गंगा राम द्वारा जारी किए जाने पर राजनीतिक चर्चा गरम हो गया है।जहां अभी तक जिले में जिला अध्यक्षो की नियुक्ति नेता नेतृत्व द्वारा किया जाता रहा है

वहीं समाजवादी पार्टी में एक नई परम्परा की शुरुआत किया गया है जहां पार्टी के नौकरशाह द्वारा नियुक्तियां किया गया है जो खास चर्चा का विषय बना हुआ है।
गौरतलब बात है कि मीरजापुर जिले में समाजवादी पार्टी कार्यवाहक अध्यक्ष के रूप में पूर्व जिला अध्यक्ष अशोक यादव की नियुक्ति किया गया है। जहां एक तरफ कार्यकर्ताओं में जोश देखने को मिल रहा है

वहीं बुद्धिजीवियों एवं राजनीतिक समीक्षकों में इस तरह पार्टी के नौकरशाह द्वारा नियुक्तियां किए जाने पर आश्चर्य ब्यक्त किया जा रहा है। जबकि समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल यादव के हस्ताक्षर से ऐसे नियुक्तियों की घोषणा होनी चाहिए। उल्टे परंपरा की शुरुआत पर विभिन्न राजनीतिक दलों में भी इस तरह की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू किए जाने पर नयी परंपरा की शुरुआत बताई गई है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई