मिर्जापुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन की पूर्व संध्या पर घनश्याम बिनानी एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट साइंस (जीबीएएमएस) भरुहना और श्री साई परिवार सेवा संगठन के संयुक्त तत्वावधान में स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का सफल आयोजन किया गया।
शिविर की अध्यक्षता कॉलेज की डायरेक्टर प्रो. डॉ. ज़ीशान अमीर ने की, जबकि संचालन संस्थापक अध्यक्ष श्री साई परिवार के शुभम गुप्ता एवं उपाध्यक्ष अमित गुप्ता ने किया। शिविर में कुल 22 लोगों ने पंजीकरण कराया, जिनमें से 10 पुरुष-महिलाओं ने सफलतापूर्वक रक्तदान किया।
डॉ. विनोद कनोजिया ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण एवं परामर्श किया तथा सुनिश्चित किया कि रक्तदान सुरक्षित एवं नियमों के अनुरूप हो। जनसंपर्क अधिकारी राम कुमार गुप्ता एवं शुभम गुप्ता साई ने रक्तदाताओं को प्रमाण-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया और उनके योगदान के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
रक्तदान करने वालों में सर्वेश कुमार, आर्यन सिंह, मोहम्मद कामरान, सुमित अग्रहरि, रोशनी, हर्ष पाण्डेय, अवधेश सिंह, आयुष वर्मा, वशिष्ठ पाण्डेय, अंशुमान आदि शामिल रहे।
प्रो. डॉ. ज़ीशान अमीर ने बीबीए एवं एमबीए के छात्र-छात्राओं की सेवाभावना की सराहना करते हुए उन्हें संवेदनशील नागरिक बनने की सलाह दी। आयोजकों ने कहा कि यह शिविर समाज सेवा और मानवता की भावना को प्रबल करने का प्रयास था। संगठन भविष्य में भी नियमित रूप से रक्तदान एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन जारी रखेगा और समुदाय से अधिकाधिक भागीदारी की अपील की है।







