वाराणसी। दुर्गाकुंड स्थित श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में आगामी श्री दुर्गा पूजनोत्सव की तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता क्लब के अध्यक्ष शिवदास मौर्य ने की। इसमें समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की और पूजनोत्सव से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की।
बैठक में आगामी 11 अक्टूबर से शुरू होने वाले नवरात्रि पर्व को लेकर तैयारियों की रूपरेखा पर विचार-विमर्श किया गया। समिति के पदाधिकारियों ने पूजा पंडाल, सजावट, धार्मिक कार्यक्रमों, श्रद्धालुओं की सुविधा, स्वच्छता, सुरक्षा तथा अन्य व्यवस्थाओं को समय से पूरा करने पर जोर दिया। बैठक में कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपने तथा आपसी समन्वय के साथ आयोजन को सफल बनाने की बात कही गई।
पदाधिकारियों ने कहा कि श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब, दुर्गाकुंड वर्ष 1978 से धार्मिक एवं सामाजिक आयोजनों के माध्यम से अपनी विशिष्ट पहचान बनाए हुए है और क्षेत्र की सबसे पुरानी समितियों में शामिल है। क्लब द्वारा प्रत्येक वर्ष नवरात्रि एवं दुर्गा पूजा का आयोजन श्रद्धा और उत्साह के साथ किया जाता है।
अध्यक्ष शिवदास मौर्य ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आयोजन में आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाएगा। बैठक के अंत में सभी सदस्यों ने शांतिपूर्ण एवं भव्य दुर्गा पूजनोत्सव संपन्न कराने का संकल्प लिया।श्री दुर्गेश स्पोर्टिंग क्लब की बैअध्यक्ष शिवदास मौर्य ने सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर जिम्मेदारियों का निर्वहन करने की अपील की। शिवदास प्रसाद मौर्य, राजू शर्मा, मदन मौर्या, सत्य प्रकाश सिंह, नरेन्द्र चौहान, गप्पू यादव, धनेश्वर साहनी, मानवेन्द्र प्रताप सिंह, रोहित यादवठक में नवरात्रि पूजनोत्सव की तैयारियों पर मंथन







