वाराणसी। लोहता थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने और दुष्कर्म के मामले में वांछित आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से मुकदमे से संबंधित 17 वर्षीय किशोरी को भी बरामद किया है।
पुलिस के अनुसार, गिरफ्तार आरोपी की पहचान अर्जुन यादव (23) पुत्र राजेन्द्र यादव, निवासी ग्राम भट्ठी, थाना लोहता, वाराणसी के रूप में हुई है। उसे 13 सितंबर 2026 को शाम करीब 5:35 बजे लोहता थाना क्षेत्र के मुढैला तिराहा से गिरफ्तार किया गया।
मामले में किशोरी की मां ने 18 जुलाई 2026 को थाना लोहता में प्रार्थना पत्र देकर अपनी नाबालिग पुत्री को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप लगाया था। इसके बाद पुलिस ने संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की थी। विवेचना उपनिरीक्षक नत्थू प्रसाद द्वारा की जा रही थी।
पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा अपराध संख्या 0220/2026 के तहत बीएनएस की धारा 137(2), 87, 64(m) तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 5L/6 में कार्रवाई की है। पुलिस के मुताबिक मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई जारी है। कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष अभिजीत







