जीआरपी की बड़ी कार्रवाई: 8 साल से फरार वारंटी चोर गिरफ्तार, न्यायालय में पेश

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर। रेलवे में चोरी, जहरखुरानी और अन्य अपराधों पर लगाम कसने के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना जीआरपी मिर्जापुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने आठ साल से फरार चल रहे एक वारंटी अभियुक्त को उसके घर से गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया।

पुलिस महानिदेशक रेलवे प्रकाश डी, पुलिस महानिरीक्षक रेलवे एन. कोलांजी, पुलिस अधीक्षक रेलवे प्रशान्त वर्मा के दिशा-निर्देशन तथा पुलिस उपाधीक्षक रेलवे प्रयागराज अरुण कुमार पाठक के पर्यवेक्षण में यह कार्रवाई की गई। थानाध्यक्ष राजेश कुमार वर्मा के निर्देश पर उपनिरीक्षक राकेश कुमार की टीम ने हेड कांस्टेबल अजय कुमार यादव और कांस्टेबल कुलदीप कुमार के साथ मिलकर अभियुक्त को पकड़ा।

गिरफ्तार अभियुक्त मासूम सिद्दकी (26), पुत्र सेराज अहमद, निवासी रतनगंज, थाना कोतवाली कटरा, जनपद मिर्जापुर है। उस पर थाना जीआरपी मिर्जापुर में मुकदमा संख्या 97/2018 धारा 380/411 भा.द.वि. दर्ज है। इसी मामले में न्यायालय एडीशनल चीफ जुडिशियल मजिस्ट्रेट कोर्ट नंबर-2 मिर्जापुर द्वारा जारी नॉन-बेलेबल वारंट (एनबीडब्ल्यू) के आधार पर 14 सितंबर 2026 को दोपहर करीब 1:20 बजे उसके घर पर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त घर पर ही मौजूद मिला।

गिरफ्तारी की सूचना उसके पिता सेराज अहमद, माता गुलशन तथा अन्य परिजनों को मौके पर दी गई। इस दौरान सर्वोच्च न्यायालय और मानवाधिकार आयोग के दिशा-निर्देशों का पूर्ण पालन किया गया।

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार अभियुक्त पर एक और मुकदमा भी दर्ज है—मुकदमा संख्या 194/2018 धारा 21/22 एनडीपीएस एक्ट। गिरफ्तारी के बाद उसे मुकदमा संख्या 97/2018 में चालान कर न्यायालय भेज दिया गया।यह कार्रवाई रेलवे क्षेत्र में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस की सतर्कता और सक्रियता को दर्शाती है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई