मिर्जापुर के 5 रक्तवीरों को अयोध्या में मिला ‘राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2026’

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मिर्जापुर के पांच रक्त वीरों को अयोध्या। प्रभु श्रीराम की पावन नगरी अयोध्या में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रक्तदान महोत्सव में मीरजापुर के पांच रक्तवीरों ने जिले का मान बढ़ाया। 11 से 13 सितंबर तक चले इस महोत्सव का संयुक्त आयोजन राम कृष्ण सेवा फाउंडेशन, अयोध्या और मेजर ध्यानचंद खेल उत्थान समिति, उत्तर प्रदेश द्वारा किया गया।

मानव सेवा और रक्तदान के क्षेत्र में निरंतर उत्कृष्ट योगदान देने के लिए मीरजापुर के प्रमुख सामाजिक संगठन श्री साईं परिवार सेवा संगठन के संस्थापक अध्यक्ष शुभम कुमार गुप्ता सहित पांच रक्तवीरों को प्रतिष्ठित ‘रक्तवीर योद्धा राष्ट्रीय सेवा रत्न सम्मान 2026’ से नवाजा गया।

सम्मानित रक्तवीर:
शुभम कुमार गुप्ता (संस्थापक अध्यक्ष, श्री साईं परिवार सेवा संगठन)
अश्वनी पंडा
अमित गुप्ता
अभिषेक दुबे
अमित खंडेलवाल

समारोह में संस्था के प्रमुख पदाधिकारी आलोक अग्रवाल और आकाश गुप्ता ने इन रक्तवीरों को मंच पर अंगवस्त्र, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया।

अतिथियों ने रक्तदाताओं के निःस्वार्थ सेवा भाव की सराहना करते हुए कहा कि बिना किसी स्वार्थ के आपातकाल में जरूरतमंदों की जान बचाना ही सच्ची ईश्वर सेवा है। मीरजापुर की यह युवा टोली पूरे समाज के लिए प्रेरणा स्रोत है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद शुभम कुमार गुप्ता ने इस उपलब्धि का श्रेय अपनी पूरी टीम और जिले के जागरूक रक्तदाताओं को समर्पित किया। कार्यक्रम में देश भर से आए कई गणमान्य सामाजिक कार्यकर्ता और स्वयंसेवी भी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई