वाराणसी। के रोहनियां थाना क्षेत्र में पुलिस ने दुष्कर्म और अन्य गंभीर धाराओं से जुड़े एक मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए दो नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई पुलिस कमिश्नर के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में की गई।
घटना का दिनांक: 14 सितंबर 2026 (वादी द्वारा थाना रोहनियां पर तहरीर दी गई।
गिरफ्तारी का दिनांक: 15 सितंबर 2026 (समय रात्रि 20:25 बजे)
गिरफ्तारी का स्थान: मोती फैक्ट्री, घमहापुर गंगापुर, थाना रोहनियां, वाराणसी पंजीकृत मुकदमा: मु0अ0सं0 0310/2026
धाराएं: बी0एन0एस0 की धारा 70(1), 74, 115(2), 3(5), 127(2)
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण
1. मदन राय (पुत्र: शिव शंकर राम)
निवासी: सरैया रत्नावे, थाना बुढ़नपुर, जनपद आजमगढ़
आयु: लगभग 22 वर्ष
1. शिवकुमार (पुत्र: श्यामदुलार)
निवासी: बेनीपुर, थाना मिर्जामुराद, जनपद वाराणसी
आयु: लगभग 26 वर्ष
मामले की पृष्ठभूमि
वादी मुकदमा द्वारा 14 सितंबर 2026 को थाना रोहनियां में तहरीर दी गई थी कि प्रतिवादीगण द्वारा उनकी लगभग 31 वर्षीय पुत्री के साथ यह गंभीर घटना कारित की गई है। प्राप्त तहरीर के आधार पर पुलिस ने तुरंत सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया।
इस मामले की विवेचना उप-निरीक्षक मो0 परवेज द्वारा की जा रही है।
गुप्त सूचना के आधार पर रोहनियां पुलिस टीम ने दबिश देकर दोनों अभियुक्तों को निर्धारित समयानुसार गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा इस मामले में अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम
1. प्रभारी निरीक्षक राजु सिंह (थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी)
2. उ0नि0 मो0 परवेज (थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी)
3. हे0का0 अरविन्द कुमार (थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी)
4. का0 नागेन्द्र गुप्ता (थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी)
5. रि0का0 संदीप कुमार भारती (थाना रोहनियां, कमिश्नरेट वाराणसी)










Users Today : 58
Users This Year : 29106
Total Users : 41699
Views Today : 100
Total views : 80492