मक्का के पास हूती ड्रोन मार गिराया गया, सऊदी एयर डिफेंस ने नाकाम किया हमला!

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सऊदी अरब में पवित्र शहर मक्का मुकर्रमा के दक्षिण में सऊदी एयर डिफेंस ने यमन से आए एक हूती ड्रोन को इंटरसेप्ट कर नष्ट कर दिया। सऊदी नेतृत्व वाले गठबंधन के प्रवक्ता मेजर जनरल तुर्की अल-मलिकी के मुताबिक़, ड्रोन को मंगलवार 15 सितंबर की शाम करीब 6:50 बजे मक्का के प्रतिबंधित हवाई क्षेत्र में दाख़िल होने से पहले मार गिराया गया। ड्रोन का मलबा शहर के दक्षिण में गिरा।

सऊदी अधिकारियों ने इसे मक्का को निशाना बनाने की दूसरी कोशिश बताया है। इससे पहले जुलाई 2017 में भी मक्का की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागे जाने की बात सऊदी गठबंधन ने कही थी। अल-मलिकी ने कहा कि दो पवित्र मस्जिदों और जायरीनों की सुरक्षा सऊदी अरब के लिए “रेड लाइन” है।

इस बीच हूती पक्ष ने मक्का को निशाना बनाने के सऊदी दावे से इनकार किया है। क्षेत्र में बढ़ते तनाव के बीच सऊदी अरब के कई इलाक़ों में हूती ड्रोन और मिसाइल हमलों की घटनाएं सामने आई हैं।सऊदी एयर डिफेंस की कार्रवाई की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आए हैं।

 

रिपोर्ट रोशनी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई