चेतगंज इलाके में फर्जी ऑनलाइन पेमेंट के जरिए छोटे दुकानदारों को कथित तौर पर ठगी का शिकार बनाने का मामला सामने आया है।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

आरोप है कि एक युवक दुकानदारों को अपनी बातों में फंसाकर उनसे कैश में छोटी-छोटी रकम लेता था और बदले में ऑनलाइन पेमेंट करने का झांसा देता था।

दुकानदारों के मुताबिक, युवक एक फर्जी ऐप के जरिए पेमेंट पूरा होने का स्क्रीनशॉट दिखाता था और दुकानदारों को भरोसा दिलाकर वहां से निकल जाता था। बाद में जब दुकानदार अपने खाते में रकम चेक करते थे, तो पता चलता था कि उनके खाते में कोई भुगतान हुआ ही नहीं।

बताया जा रहा है कि इसी तरह पहले भी चेतगंज की एक मोबाइल दुकान के दुकानदार के साथ कथित तौर पर ठगी की जा चुकी थी। मंगलवार को आरोपी युवक दोबारा उसी दुकान पर पहुंचा और कथित तौर पर फ्रॉड करने की कोशिश करने लगा। लेकिन इस बार दुकानदार उसे पहचान गया और स्थानीय दुकानदारों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। इसके बाद दुकानदारों ने युवक को चेतगंज पुलिस के हवाले कर दिया।

ऐसे में दुकानदारों के लिए जरूरी है कि किसी भी ग्राहक द्वारा दिखाए गए ऑनलाइन पेमेंट के स्क्रीनशॉट पर भरोसा करने के बजाय अपने बैंक अकाउंट या पेमेंट ऐप में रकम क्रेडिट होने की पुष्टि जरूर करें।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई