सत्यम नगर कॉलोनी में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने किया जनसंपर्क, बुजुर्गों से विकास की राय लेकर कायाकल्प का लिया संकल्प

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

वाराणसी

भगवानपुर स्थित सत्यम नगर कॉलोनी में विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने जनसंपर्क कर स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी समस्याओं को जाना। इस दौरान विधायक ने लोगों से उनका कुशल-क्षेम पूछा और कॉलोनी की मूलभूत आवश्यकताओं एवं विकास कार्यों को लेकर विस्तार से चर्चा की।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने “आपका विधायक आपके द्वार” अभियान के अंतर्गत स्थानीय लोगों के साथ बैठकर सीधा संवाद किया। उन्होंने कॉलोनी के बुजुर्ग नागरिकों से विशेष रूप से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास को लेकर उनकी राय और सुझाव जाने।

बुजुर्गों द्वारा बताए गए सुझावों को विधायक ने गंभीरता से सुना और आवश्यक कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर कराने का भरोसा दिया।

स्थानीय नागरिकों के साथ चर्चा के दौरान कॉलोनी की विभिन्न समस्याओं, सड़क, जलनिकासी, स्वच्छता एवं अन्य नागरिक सुविधाओं को लेकर भी विचार-विमर्श हुआ। विधायक ने कहा कि क्षेत्र का विकास केवल योजनाओं से नहीं, बल्कि स्थानीय नागरिकों की सहभागिता और उनके सुझावों से अधिक प्रभावी ढंग से किया जा सकता है।

इस दौरान स्थानीय नागरिकों के साथ संवाद करते हुए सत्यम नगर कॉलोनी के समग्र विकास और कायाकल्प का संकल्प लिया गया। विधायक ने कहा कि जनता के बीच पहुंचकर उनकी समस्याओं को सीधे समझना और उनके सुझावों के आधार पर विकास की कार्ययोजना तैयार करना उनकी प्राथमिकता है।

इस अवसर पर पार्षद अमित सिंह चिंटू, गोपाल जालान, राजगृह सिंह, प्रमोद राजभर, चंद्रशेखर दुबे, चंदन राय, देवेंद्र उपाध्याय, रंगनाथ पांडे, दिलीप पटेल, सुभाष श्रीवास्तव, प्रिंस राय, अनिकेत शर्मा, सुजीत कुमार डे, सचिन केसरी, गोपाल तिवारी, विकास सिंह, भरत गुप्ता, दीपक गुप्ता, ललन सिंह, इंदु सिंह, विनोद सिंह, मनोज दुबे एवं युगल किशोर सिंह सहित बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट – रिम्मी कौर

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।