सकलडीहा,
सकलडीहा तहसील उपकेन्द्र और ग्रामीण उपकेन्द्र से जुड़े सैकड़ों गांव के हजारों बिजली उपभोक्ताओं को बिजली की बार बार ट्रिपिंग और घंटों कटौती से परेशान नहीं होना पड़ेगा। एक्सीईन नरेश कुमार की पहल पर एसडीओ सियाराम यादव और जेई मनीष कुमार की देखरेख में तहसील उपकेन्द्र के स्वीच यार्ड में टीपीएमओं लगाया गया। ग्रामीण फीडर में तकनीकी समस्या होने पर तुरंत तहसील से जोड़कर सप्लाई दी जायेगी।
तहसील फीडर में खराबी होने पर ग्रामीण से जोड़ दिया जायेगा

सकलडीहा बिजली उपकेन्द्र पर तहसील और ग्रामीण दो उपकेन्द्र संचालित होता है। तहसील उपकेन्द्र से सकलडीहा कस्बा,नागेपुर,टिमिलपुर,ताजपुर,तेदुई सहित तहसील ब्लॉक और सीओ कार्यालय सहित दर्जनों शिक्षण संस्थान व सरकारी कार्यालयों को बिजली आपूर्ति होती है।
ग्रामीण उपकेन्द्र से पांच फीडर से सैकड़ों गांवों के हजारों उपभोक्ताओं को बिजली आपूर्ति होती है। बरसात के दिनों में अक्सर बिजली चमकने व बारिश होने के कारण तहसील और ग्रामीण उपकेन्द्र की सप्लाई घंटों बंद हो जाती है। पेट्रोलिंग और फाल्ट खोजने में काफी समय लग जाता है। ऐसे में उपभोक्ताओं को काफी समस्या होती है।
इस समस्या से निजात दिलाने के लिये तहसील फीडर को 20 से 22 धंटा मिलने वाली सप्लाई में टीपीएमओ लगाकर जोड़ दिया गया है। ग्रामीण में समस्या होने पर तहसील से जोड़ दिया जायेगा। तहसील में समस्या होने पर ग्रामीण से जोड़कर आपूर्ति शुरू करा दी जायेगी। स्थानीय फाल्ट होने पर क्रमश फीडर बंद कर फाल्ट ठीक किया जायेगा।
इस बाबत एसडीओ सियाराम यादव ने बताया कि अक्सर बरसात होने या बिजली चमकने पर इंसुलेटर या पेड़ गिर जाने से घंटों सप्लाई बंद होजाता है
रिपोर्ट – आलिम हाशमी







