बिजली की लटकती तार पटरी दुकानदारों के लिये खतरें की घंटी

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

सकलडीहा में हाइवे सड़क निर्माण के दौरान बिजली की पोल और नंगा तार लगाया गया है। जिससे आये दिनों बंदरों के जंप मारने और हिलाने से बिजली तार आपस में सट जाने से शार्ट सर्किट होती है। बिजली की लटकती तार के कारण पटरी दुकानदारों के लिये खतरे की घंटी बनी हुई है। शिकायत के बाद भी विभागीय अधिकारी अनजान बने हुए है। जिसे लेकर व्यापारियों में भारी आक्रोश है।

सकलडीहा में पीडब्ल्यूडी विभाग की ओर से सड़क नाला बिजली और पुलिया निर्माण के लिये कार्यदायी संस्था को सौप दिया गया। बीते दिनों हाइवे किनारे नाला के समीप बिजली पोल लगाकर नंगा तार खींचकर आपूर्ति शुरू करा दिया गया। नंगा तार होने के कारण बंदरों के जंप मारने व हिलाने से आये दिन तार आपस में सटकर शार्ट सर्किट होता है।

इससे घंटों देर तक आपूर्ति भी ठप हो जाती है। बंदरो के कारण तीन पोल का तार बीते कई दिनों से लटका हुआ है। जिससे पटरी दुकानदारों के लिये खतरें की घंटी बनी हुई है। इसको लेकर कई बार दुकानदारों की ओर से विभागीय अधिकारी और बिजली कर्मियों से शिकायत किया। बाबजूद तार को ठीक नहीं करने पर दुकानदारों में आक्रोश है।

व्यापारियों ने चेताया कि कोई बड़ी हादसा होने पर विभाग के लोग जिम्मेदार होंगे। इस बाबत अवर अभियंता मनीष कुमार ने बताया कि लटकती हुई तार को जल्द ही कर्मचारियों के माध्यम से ठीक कराया जायेगा।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।