किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं ने बाढ़ पीड़ित करयील क्षेत्र को बाढ़ मुक्त करने के लिए पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष क्षत्रबली सिंह के आवास पर दस्तक दिया।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली शहाबगंज

खिलची गांव के पश्चिम से घोड़सारी गांव तक जाने वाले सम्पर्क मार्ग को सी सी रोड बनाने तथा रजडीहा नहर पुल से पूरब काली जी सम्पर्क मार्ग को पक्का करने की मांग किया।

बिजय शंकर सिंह बाबिल और उमाशंकर दूबे ने बाढ़ निवारण हेतु मदद की गुहार लगाया। गांव और सिवान के बाकी या जर्जर रास्तों को बरसात बाद उन पर कार्य करने की मांग किया।

संगठन मंत्री राम अवध सिंह ने कहा कि बाढ़ निकासी के लिए जो भी सिंचाई संसाधन क्षतिग्रस्त हुए थे उन्हें आज की बदली परिस्थितियों के अनुसार डिजाइनिंग और कार्य योजना बनाने पर बल दिया। बाढ़ निकासी के बाधक छोटे रेगुलेटर और छोटी ह्यूम पाइप को हटाकर बड़ी ह्यूम पाइपें लगाने की आवश्यकता पर बल दिया।

किसान विकास मंच के कार्यकर्ताओं की मांगों पर उन्होंने गंभीरता पूर्वक विचार किया और कहा कि शहाबगंज ब्लॉक अंतर्गत बाढ़ क्षेत्र को हम बाढ़ मुक्त करेंगे।हम किसानों के साथ हैं। आवागमन की जो भी समस्याएं हैं उन्हें भी हम क्रमश दूर कर दिखायेंगे।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष की घोषणाओं का कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया और आभार व्यक्त किया।

इस कार्यक्रम में  अखिलेश तिवारी, दीनबंधू सिंह, कन्हैया सिंह,अमन सिंह,रामकुवर पासवान, धर्मराज,‌अपरबल पासवान छोटू,शुभम कुमार सम्मिलित थे

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।