जिला मिर्जापुर
बाढ़ प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना का परिचय देते हुए नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर कॉलेज में बाढ़ राहत किट वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम में मीरजापुर नगर के लोक प्रिय, जन प्रिय, मन प्रिय विधायक पं. रत्नाकर मिश्र जी ने उपस्थित होकर बाढ़ प्रभावित परिवारों से आत्मीय संवाद किया। विधायक ने एक-एक परिवार से मिलकर उनका हालचाल जाना और राहत किट वितरित की।
इस अवसर पर विधायक ने कहा, प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। यह समय राजनीति का नहीं, सेवा का है। मेरा एक-एक बाढ़ पीड़ित परिवार मेरे अपने परिवार जैसा है। राहत एवं बचाव कार्यों को प्राथमिकता देते हुए हर जरूरतमंद तक सहायता पहुंचाना ही हमारा संकल्प है।” विधायक के इस मानवीय कदम से बाढ़ पीड़ित परिवारों के चेहरे पर राहत की मुस्कान लौट आई।
इस अवसर पर तहसीलदार सदर सहित समस्त विभागीय अधिकारीगण एवं सम्मानित जन उपस्थित रहे।







