सकलडीहा,
अंग्रेजी शराब ठेका के समीप नाला निर्माण के दौरान ट्रैक्टर नाला में फस जाने से सकलडीहा सघन तिराहा से लेकर ईटवा काली माता मंदिर तक वाहनों की लम्बी कतार लग गया। सूचना पर पहुंची केातवाली पुलिस ने किसी तरह जाम से लोगों को निजात दिलाया। इस दौरान सवारी वाहन से लेकर स्कूल वाहन में बैठे छात्रायें और छात्र परेशान दिखे।
सकलडीहा ब्लॉक मुख्यालय मार्ग पर बीते तीन माह से सड़क चौड़ीकरण कार्य चल रहा है। चौड़ीकरण को लेकर नाला निर्माण सकलडीहा ब्लॉक तिराहा से अंग्रेजी शराब दुकान तक नाला की खोदाई किया गया है। अचानक टै्रक्टर का पहिया धस जाने से आवागमन प्रभावित होगया। देखते देखते सघन तिराहा से लेकर ईटवा गांव के काली माता मंदिर और ब्लॉक रोड पर वाहनों की लम्बी कतार लग गया।
मौके पर पहुंचे कोतवाली पुलिस ने जाम को कड़ी मशक्कत के बाद खेालवाया। जिसके बाद आवागमन सूचारू रूप से होने पर राहगीरों और छात्रों को राहत मिला।







