साहित्य को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में भारतेन्दु हरिश्चन्द्र का अहम योगदान

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सकलडीहा पी. जी. कॉलेज के हिंदी विभाग की ओर से हिंदी साहित्य के युगप्रवर्तक साहित्यकार भारतेन्दु हरिश्चन्द्र की जयंती के अवसर पर विचार गोष्ठी एवं जयंती समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के साहित्यिक अवदान, हिंदी भाषा के विकास तथा आधुनिक हिंदी साहित्य के निर्माण में उनके महत्त्वपूर्ण योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. प्रदीप कुमार पाण्डेय ने कहा कि भारतेन्दु हरिश्चन्द्र ने हिंदी साहित्य को आधुनिक चेतना प्रदान करने के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति साहित्यकार की जिम्मेदारियों को भी रेखांकित किया। उन्होंने हिंदी भाषा को जन-जन तक पहुँचाने और साहित्य को सामाजिक सरोकारों से जोड़ने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई।

उप प्राचार्य प्रो. दयानिधि सिंह यादव ने भारतेन्दु के साहित्य में राष्ट्रीय चेतना, सामाजिक जागरूकता और जनहित के स्वर को रेखांकित करते हुए कहा कि वर्तमान समय में भी उनका साहित्य समाज को नई दिशा देने में सक्षम है। यज्ञनाथ पाण्डेय ने भारतेन्दु हरिश्चन्द्र के रचनाकर्म पर विचार व्यक्त करते हुए उनके साहित्यिक योगदान को हिंदी नवजागरण का आधार बताया। उन्होंने कहा कि भारतेन्दु आधुनिक हिंदी के जन्मदाता हैं।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।