ट्रैक्टर की छतरी से बिजलीं तार सटा, चालक कूदकर जान बचाया,ग्रामीणो ने किया प्रदर्शन

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा

कस्बा के कोट में स्थित साईं बाबा मंदिर के पास गुरुवार को एक पोखरी में ईंट से लदा ट्रैक्टर पलट गया। ग्रामीणों का आरोप है कि ऊपर से लटक रहे बिजली के तार से ट्रैक्टर की छतरी छू गई, जिससे उसमें करंट आ गया।

करंट लगने से ड्राइवर तुरंत ट्रैक्टर से कूद गया और अपनी जान बचाई। इसके बाद ईंट से भरी ट्रॉली पोखरी में पलट गई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई बड़ी घटना नहीं हुई और ड्राइवर सुरक्षित बच गया।

इस घटना से नाराज ग्रामीणों ने सामजसेवी नंदन राय के नेतृत्व में बिजली विभाग के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। उन्होंने नारेबाजी करते हुए खंभे लगाकर तारों को ऊपर करने की मांग की। ग्रामीणों ने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांगें जल्द पूरी नहीं हुईं, तो वे बड़ा आंदोलन करेंगे।

ग्रामीणों ने बताया कि सकलडीहा कोट स्थित साईं बाबा मंदिर के पास कई सालों से बिजली के तार खंभों के सहारे नहीं, बल्कि केवल केबल के जरिए ले जाए गए हैं। ये केबल पूरी तरह से जमीन की सतह पर लटक गए हैं और पोखरी के पानी में भी सटे हुए हैं। लोगों का कहना है कि इससे आए दिन हादसे का खतरा बना रहता है और इसकी कई बार बिजली विभाग से शिकायत भी की गई है, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई।

इस संबंध में जेई मनीष कुमार ने बताया कि तारों को ऊपर करने के लिए एस्टीमेट बनाकर शासन को मंजूरी के लिए भेजा गया है। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंजूरी मिलते ही खंभे लगवा दिए जाएंगे।

प्रदर्शन करने वालों में बबलू पांडे, मेवा राजभर, राम अवध राजभर, अविनाश कुमार, पिंटू कुमार, रोहित राजभर और कमलेश पांडे सहित कई लोग शामिल थे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।