मानवता की मिसाल बने नगर विधायक, सड़क हादसे में घायलों को देख रुकवाया काफिला

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

जनसेवा का सच्चा अर्थ क्या होता है, यह नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने एक बार फिर सिद्ध कर दिया। क्षेत्र भ्रमण के दौरान मीरजापुर-प्रयागराज मार्ग पर उनका काफिला गुजर रहा था, तभी ग्राम देवरी में नीलगाय से टकराकर हुए सड़क हादसे और अष्टभुजा टोल नाका के पास मोटर गाड़ी दुर्घटना को देखकर विधायक ने तत्काल अपना वाहन रुकवाया।

विधायक स्वयं सड़क पर उतरे और दौड़कर घायलों के पास पहुंचे। उन्होंने घायलों का हालचाल जाना, उन्हें ढांढस बंधाया और तत्काल आवश्यक सहायता एवं उपचार के लिए अधिकारियों से दूरभाष पर वार्ता कर हरसंभव मदद सुनिश्चित कराई।

विधायक ने कहा कि मुश्किल घड़ी में साथ खड़ा होना ही जनसेवा का सच्चा भाव है। पद बाद में, पहले इंसानियत है। नर सेवा ही नारायण सेवा है।

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि विधायक घायलों को चिकित्सालय भिजवाने के बाद ही वहां से रवाना हुए। उनके इस मानवीय कार्य की चारों ओर सराहना हो रही है।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई