बाढ़ पीड़ितों के साथ खड़ी सरकार, नगर विधायक ने महुवरिया में बांटी राहत किट

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

बाढ़ से प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदनशीलता और सहयोग की भावना के साथ गुरुवार को नगर के महुवरिया स्थित राजकीय इंटर विद्यालय में बाढ़ राहत किट का वितरण किया गया। नगर विधायक रत्नाकर मिश्र ने उपस्थित होकर प्रभावित परिवारों से संवाद किया और उन्हें हर संभव सहायता का भरोसा दिलाया।

इस अवसर पर विधायक ने कहा कि प्रदेश सरकार आपदा की इस घड़ी में प्रभावित नागरिकों के साथ पूरी मजबूती से खड़ी है। राहत और बचाव कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए जरूरतमंदों तक आवश्यक सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि सेवा, संवेदना और सहयोग के भाव के साथ हर परिस्थिति में जनता के साथ खड़े रहना ही सरकार का संकल्प है।वितरण कार्यक्रम के दौरान प्रभावित परिवारों ने अपनी समस्याएं विधायक के समक्ष रखीं, जिनके त्वरित समाधान का आश्वासन दिया गया।

अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि कोई भी पात्र परिवार सहायता से वंचित न रहे और राहत सामग्री समय पर सभी तक पहुंचे।इस अवसर पर तहसीलदार सदर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई