सकलडीहा सीएचसी पर वारयल बिमारी से परेशान मरीजों की उमड़ी भीड़

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा,

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर मंगलवार को वायरल बिमारी को लेकर मरीजों की भारी भीड़ उमड़ पड़ा था। ओपीडी के बाहर भी लंबी कतारें लगी रहीं और लोग अपनी बारी का इंतजार करते दिखे। पहले जहां रोज 150 से 200 मरीज आते थे, वहीं अब यह संख्या बढ़कर 300 से 400 हो गई है। चिकित्सकों ने बताया कि वायरल फीवर, डेंगू, मलेरिया, सर्दी, खांसी और जुकाम के मरीजों की संख्या में तेजी से बढ़ोतरी हुई है। यह मौसमी बीमारियों का प्रकोप है।

सकलडीहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. बी.के. प्रसाद ने बताया कि इस समय डेंगू, मलेरिया, मौसमी बुखार, प्लेटलेट्स में कमी, शरीर में दर्द और जुकाम से पीड़ित लोग आ रहे हैं। यह वायरल बुखार संक्रमण के कारण फैल रहा है। उन्होंने बचाव के लिए कुछ जरूरी सलाह दी है। डॉ. प्रसाद ने बताया कि सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग करें और साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें।

खुले में शौच न करें और मीट-मांस का सेवन करने से बचें। इसके साथ ही, उबले हुए गर्म पानी का इस्तेमाल करें और अपने आसपास जल जमा न होने दें। किसी भी प्रकार की स्वास्थ्य समस्या होने पर तुरंत नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र से संपर्क करें। अस्पताल के पंजीकरण कार्यालय पर भी लोगों की भीड़ लग रही है। महिला चिकित्सक कक्ष में भी काफी भीड़ देखी गई, जहां बड़ी संख्या में महिलाएं लाइन में खड़ी थीं।

इस मौके पर डॉ.एल.बी.शर्मा, डॉ. पूजा सिंह,डा.संजीव जायसवाल,क्षितिज सहित कई अन्य चिकित्सक मरीजों को देख रहे थे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

 

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई