मिर्जापुर पुलिस का अपराधियों पर शिकंजा गांजा व शराब बरामद, जुआरी और अपहरण के आरोपित गिरफ्तार

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

मीरजापुर

पुलिस अधीक्षक अपर्णा रजत कौशिक के निर्देशन में जनपद पुलिस ने अपराध की रोकथाम और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार को एक साथ कई स्थानों पर कार्रवाई की। अवैध मादक पदार्थों की तस्करी व बिक्री पर अंकुश लगाने के लिए सभी थाना प्रभारियों को दिए गए निर्देशों के क्रम में पुलिस टीमों ने गांजा तस्कर, शराब तस्कर, जुआरियों और नाबालिग को बहला-फुसलाकर भगाने के आरोपितों को गिरफ्तार किया।

गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: थाना मड़िहान पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर 08.09.2026 को सुरेन्द्र यादव पुत्र स्वर्गीय शिवधारी निवासी भोगांव थाना चिल्ह को गिरफ्तार किया। उसके पास से एक किलो बीस ग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। थाना मड़िहान पर मुकदमा अपराध संख्या 219/2026 धारा 8/20 स्वापक औषधि एवं मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम पंजीकृत कर आरोपित को न्यायालय भेजा गया। कार्रवाई उप निरीक्षक सुरेन्द्र दूबे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने की।

 

रिपोर्ट भोलानाथ यादव

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई