ब्लाक सभागार में आगनबाड़ी और सहायिकाओं को मिला नियुक्ति पत्र, चेहरे खिले

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

सकलडीहा

विकास खंड सभागार में मंगलवार को आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र दिए गए। इस मौके पर कुल 15 आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को नियुक्ति पत्र मिला। बाकी महिलाओं को भी एक-दो दिन में नियुक्ति पत्र देने की बात सीडीपीओ विमलेश पाल ने कही। नियुक्ति पत्र पाकर अभ्यर्थियों के चेहरे पर खुशी साफ दिखी।इस दौरान अयोध्या में हुए एक कार्यक्रम का वर्चुअल प्रसारण भी हुआ।

इसमें मुख्यमंत्री ने आंगनबाड़ी और सहायिकाओं के लिए कई घोषणाएं कीं। मुख्यमंत्री ने उनका मानदेय बढ़ाने के साथ ही आयुष्मान कार्ड जैसी सुविधाएं भी देने का ऐलान किया।मुख्य अतिथि बीडीओ विजय कुमार सिंह ने कहा कि सरकार ने आंगनबाड़ी और सहायिकाओं को कई सौगातें दी हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी जरूरतमंदों तक सरकारी योजनाएं पहुंचाई जाएंगी। इससे समाज के अंतिम पायदान पर खड़े लोगों को भी लाभ मिल सकेगा।

सीडीपीओ विमलेश कुमार पाल ने बताया कि सकलडीहा तहसील के तीन विकास खंडों में कुल 89 नियुक्तियां की गई हैं। इनमें सकलडीहा में 52, धानापुर में 25 और चहनिया में 12 अभ्यर्थियों की नियुक्ति हुई है। इन तीनों विकास खंडों में 37 आंगनबाड़ी कार्यकत्री और 52 सहायिकाएं नियुक्त की गई हैं।इस दौरान बेहतर काम करने वाली सात आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मान प्रमाण पत्र भी दिए गए। साथ ही, पांच गर्भवती महिलाओं की गोदभराई पौष्टिक पोटली देकर की गई।

इस मौके पर तहसीलदार अभिजीत प्रताप सिंह, बीडीओ विजय कुमार सिंह, सीडीपीओ विमलेश पाल, मनोज कुमार गौतम, प्रमोद, नूतन और एडीओ आईएसबी अनिल सिंह समेत कई अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई