ट्रक की टक्कर से स्कूटी सवार गंभीर घायल, हालत नाजुक; चालक हिरासत में

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली अलीनगर

क्षेत्र में मंगलवार को ट्रक और स्कूटी के बीच हुई जोरदार टक्कर में स्कूटी सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल घटना की सूचना पुलिस की 112 सेवा को दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया।

घायल की पहचान आशीष रंजन के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह डीएफसी में कार्यरत हैं। हादसे में उन्हें गंभीर चोटें आई हैं और उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। घायल का उपचार रामादेवी हॉस्पिटल में चल रहा है।

जानकारी के अनुसार, हादसे में शामिल स्कूटी का नंबर 25BH 3767J और ट्रक का नंबर UP 65GT 3603 बताया गया है। टक्कर इतनी तेज थी कि स्कूटी सवार सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

घटना की सूचना मिलने के बाद अलीनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने दुर्घटना में शामिल ट्रक चालक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है।

अलीनगर थाना प्रभारी गगन राज सिंह ने बताया कि स्कूटी सवार युवक बुरी तरह घायल हुआ है और उसका उपचार रामादेवी हॉस्पिटल में कराया जा रहा है। पुलिस मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई में जुटी है तथा ट्रक चालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हादसे को लेकर पुलिस आगे की विधिक कार्रवाई कर रही है।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई