जनपद न्यायालय परिसर में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत के संदर्भ में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग कक्षा में बैठक आहूत

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली

जनपद न्यायालय परिसर स्थित विडियों कान्फ्रेंसिंग कक्ष में आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत दिनांक 12.09.2026 के संदर्भ में एक बैठक आहूत की गयी जिसमें मध्यस्थता केन्द्र चन्दौली में कार्यरत मध्यस्थ अधिवक्तागण ने प्रतिभाग किया,

उक्त बैठक में पूर्णकालिक सचिव  निकिता गौड द्वारा उपस्थित मध्यस्थ अधिवक्तागण को बताया गया कि माननीय उच्च न्यायायल द्वारा चलाए जा रहे राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 3.0 में मध्स्थता के माध्यम से अधिकाधिक वादों को निस्तारित करानें हेतु निर्देशित किया गया है, उपरोक्त के संबंध में सचिव महोदया द्वारा मध्यस्थ अधिवक्ताओं से अधिक से अधिक वादों को सुलह समझौते के माध्यम से निस्तारित कराने हेतु निर्देशित किया गया ।

सचिव महोदया द्वारा यह बताया गया कि उ०प्र० राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण लखनऊ के निर्देशानुसार जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, चन्दौली के तत्वावधान में दिनांक 12.09.2026 दिन शनिवार को समय प्रातः 10:00 बजे से आयोजित राष्ट्रीय लोक अदालत मे प्री-लिटिगेशन वाद, सिविल वाद, मोटर दुर्घटना दावा
प्रतिकर वाद, भरण-पोषण सम्बन्धी वाद, चेक बाउन्स व मोटर यान अधिनियम सम्बन्धी वाद शमनीय
दाण्डिक वाद, राजस्व वाद, चकबन्दी वाद, बैंक रिकवरी वाद, श्रम, बीमा, बिजली व टेलीफोन
सम्बन्धी वाद, जलकर निर्धारण, नगर पालिका कर निर्धारण के विरुद्ध अपील आदि का निस्तारण
सुलह-समझौते के आधार पर किया जायेगा। सचिव महोदय द्वारा उपस्थित पदाधिकारियों को
निर्देशित किया गया कि आप लोग आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक वाद नियत
करें एवं नियत वादों में ससमय नोटिस / सम्मन प्रेषित करें जिससे अधिक से अधिक वादों को लोक
अदालत में निस्तारण कराकर प्रभावित लोगो को लाभान्वित किया जा सके।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई