थाना सिगरा पुलिस द्वारा गुमशुदा बालिका को महज 02 घण्टे में खोजकर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

दिनांक 07/09/2026 को थाना सिगरा पर इस आशय कि मौखिक सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक की पुत्री उम्र करीब 13 वर्ष जो दिनांक 07/09/2026 को अपने परिजनों से नाराज होकर यह बोल कर निकली की मैं आत्महत्या करने जा रही हूँ । जिसकी तलाश परिजनों द्वारा आस- पास व मिलने के संभावित स्थानों पर किया गया किन्तु गुमशुदा बालिका नहीं मिली, जिसकी मौखिक सूचना करीब 12.00 बजे प्रभारी निरीक्षक सिगरा को दिया गया ।

प्रभारी निरीक्षक सिगरा द्वारा उक्त गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु चौकी प्रभारी लल्लापुरा म0उ0नि0 प्रीति गुप्ता को निर्देशित किया गया । उक्त गुमशुदा बालिका की तलाश हेतु त्वरित कार्यवाही करते हुए सीसीटीवी फुटेज व अन्य संसाधनों का प्रयोग कर उक्त गुमशुदा बालिका को महज सूचना के 02 घण्टे के अन्दर तलाश कर परिजनों को सकुशल सुपुर्द किया गया । परिजनों द्वारा सिगरा पुलिस को धन्यवाद देते हुए कमिश्नरेट वाराणसी पुलिस की भूरि- भूरि प्रशंसा की गयी ।

सराहनीय कार्य करने वाली पुलिस टीम का विवरण-
1.शिवाकान्त मिश्रा प्रभारी निरीक्षक थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
2. म0उ0नि0 प्रीति गुप्ता चौकी प्रभारी लल्लापुरा थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
3. उ0नि0 नरायन यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
4. आरक्षी अमित यादव थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
5. आरक्षी अंकित भारती थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।
6. आरक्षी हेमन्त कुमार थाना सिगरा कमिश्नरेट वाराणसी ।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई