रामनगर पुलिस द्वारा जान से मारने के नियत से मारपीट करने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार ।

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी द्वारा अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने एवं आपराधिक घटनाओ में लिप्त अपराधियों के विरुद्ध दण्डात्मक कार्यवाही हेतु दिए गए निर्देशों के तहत पुलिस उपायुक्त जोन काशी के निर्देशन में, श्रीमान् अपर पुलिस उपायुक्त जोन काशी के पर्यवेक्षण में तथा सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली व प्रभारी निरीक्षक रामनगर के नेतृत्व में थाना रामनगर पुलिस द्वारा मुखबिर सूचना के आधार पर मु0अ0सं0- 0235/2026, धारा- 190/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस से संबंधित अभियुक्त सारांश भारद्वाज पुत्र शिवदयाल निवासी गायत्रीनगर कालोनी सीरगोवर्धन थाना लंका, वाराणसी उम्र 27 वर्ष को दिनांक 07.09.2026 को गिरफ्तार किया गया । उक्त गिरफ्तारी के संबंध में आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

घटना का विवरण- दिनांक 06.09.2026 को शिकायतकर्ता द्वारा थाना स्थानीय पर लिखित सूचना दी गयी कि जमीनी विवाद को लेकर उनके भाई, भतीजा और उसके दोस्तों द्वारा बुरी तरह से मारा पीटा गया जिससे वो अचेत हो गए थे जिनकी सूचना के आधार पर थाना स्थानीय पर मु0अ0सं0- 0235/2026, धारा- 190/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस थाना रामनगर, वाराणसी पंजीकृत किया गया तथा घटना में संलिप्त आरोपी सारांश भारद्वाज पुत्र शिवदयाल निवासी गायत्रीनगर कालोनी सीरगोवर्धन थाना लंका, वाराणसी को गिरफ्तार किया गया । आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है ।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का विवरण- सारांश भारद्वाज पुत्र शिवदयाल निवासी गायत्रीनगर कालोनी सीरगोवर्धन थाना लंका, वाराणसी उम्र 27 वर्ष ।

गिरफ्तारी का दिनांक, समय व स्थान- दिनांक 07.09.2026 समय 13.45 बजे, थाना परिसर रामनगर, वाराणसी ।

पंजीकृत अभियोग- मु0अ0सं0- 0235/2026, धारा- 190/191(2)/109(1)/352/351(3) बीएनएस थाना रामनगर, वाराणसी ।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम का विवरण–
1. प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार मिश्र, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी ।
2. उ0नि0 आदित्य कुमार राय, चौकी प्रभारी कस्बा, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
3. उ0नि0 अनिल राजपूत, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।
4. आरक्षी ओमप्रकाश यादव, थाना रामनगर, कमि0 वाराणसी।

 

रिपोर्ट विजयलक्ष्मी तिवारी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई