आउट सोर्सिंग निगम से लाखों युवाओं को मिला रोजगार:अनिल राजभर

Picture of Shauryanewsindia220@gmail.com

Shauryanewsindia220@gmail.com

FOLLOW US:

Share

चन्दौली सकलडीहा,

श्रम एंव सेवा योजना विभाग के माध्यम से प्रदेश सरकार ने लाखों लोगों को रोजगार मुहैया कराया है। मुख्यमंत्री ने आउट सोर्सस निगम के माध्यम से आरक्षण की व्यवस्था भी लागू कर दिया है। सरकार की इस फैसले से पीडीए का दांव उल्टा होगया है। शुक्रवार को कैबिनेट मंत्री अनिल राजभर अपने आवास पर युवाओं और ग्रामीणों की समस्या सुनते हुए सरकार की योजना से अवगत कराया।

उन्होनें कहा कि वर्ष 2017 से पूर्व आउट सोर्सस की नौकरी सत्ताधारी नेताओं के रिश्तेदारों की कंपनी हुआ करती थी। बड़े बड़े दावा किया गया लेकिन उट सोर्स की नौकरी में आरक्षण की व्यवस्था लागू नहीं किया गया। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार ने आउट सोर्सस निगम के माध्यम से कर्मियों और उनके परिवार को चालीस लाख की बीमा योजना का लाभ दे रही है।

अग्निकांड का शिकार होने पर आउस सोर्स में काम करने वालों को दस लाख,आकस्मिक दवा के लिये पांच लाख,एयर एम्बुलेंस की सुविधा के लिये दस लाख,बेटे की शिक्षा के लिये 8 लाख और बेटी की शिक्षा के लिये 10 लाख देगी। दो पुत्रियों के शादी विवाह के लिय 8 से दस लाख की सुविधा है।

कर्मचारी की मृत्यु होने पर तत्काल निगम के माध्यम से 50 हजार दिया। बैंक में खाता खुलेगा जिसके माध्यम से चार लोगों को विशेष सुविधा दिया जायेगा। कर्मचारियों को सीधे नहीं हटाया जा सकता है।

मुख्यमंत्री की आउट सोर्सस निगम की योजना से पीडीए का दाव फेल होगया है। इसके पूर्व आवास पर पहुंचे ग्रामीणों और युवाओं को श्रम एवं सेवा योजनाओं से जुड़ी सेवा के बारे में विस्तार से जानकारी दिया। साथ ही जनसमस्या को सुनकर अधिकारियों को तत्काल निस्तारण का निर्देश दिया।

इस मौके पर भाजपा नेता राणा सिंह तौफीक अहमद रतेंद्र राजभर गोपाल राजभर अरविंद राजभर मनोज मुन्ना पांडेय सूरज सिंह आर्यन राजभर सहित अन्य रहे।

 

रिपोर्ट – आलिम हाशमी

Leave a Comment

सबसे ज्यादा पड़ गई

मिशन शक्ति फेज-6.0 के अंतर्गत थाना जंसा पुलिस द्वारा परिवार परामर्श केंद्र से लाभान्वित परिवारों को सम्मानित करने एवं छात्राओं को नारी सुरक्षा, नारी सम्मान व नारी स्वावलंबन के प्रति जागरूक करने के संबंध में।